छत्तीसगढ़ राजभवन का नाम अब लोकभवन हुआ:नए आदेश के बाद राजभवन की नेमप्लेट हटाई गई, नया बोर्ड लगा

छत्तीसगढ़ राजभवन का नाम अब आधिकारिक रूप से बदल दिया गया है। केंद्र सरकार के निर्देश पर राज्यपाल सचिवालय ने राजभवन का नया नाम ‘लोकभवन’ कर दिया है। आदेश जारी होते ही परिसर में लगी पुरानी नाम पट्टिका उतार दी गई और उसकी जगह नया बोर्ड लगा दिया गया। जिस पर बड़े अक्षरों में ‘लोकभवन’ लिखा है। राज्यपाल के सचिव ने जानकारी दी है कि राज्यपालों के सम्मेलन–2024 में देशभर के राजभवनों का नाम बदलकर ‘लोकभवन’ करने का सुझाव दिया गया था। इसी प्रस्ताव के आधार पर गृह मंत्रालय, भारत सरकार ने सभी राज्यों को पत्र भेजा था। सचिव ने कहा कि, अब से सभी सरकारी प्रयोजनों के लिए राजभवन का नाम ‘लोकभवन’ के रूप में पढ़ा और लिखा जाएगा। केंद्र के पत्र के परिपालन में तत्काल लागू हुआ आदेश गृह मंत्रालय से मिले पत्र के बाद राज्यपाल सचिवालय ने तुरंत प्रभाव से नाम परिवर्तन का आदेश जारी कर दिया। इसके बाद न सिर्फ बोर्ड बदला गया बल्कि राजभवन के सभी आधिकारिक दस्तावेज, वेबसाइट, लेटरहेड, कार्यालयीन रिकॉर्ड और शासकीय पत्राचार में भी ‘लोकभवन’ नाम लागू किया जाएगा। इस आदेश के साथ छत्तीसगढ़ भी उन राज्यों की सूची में शामिल हो गया है, जहां राजभवन को अब लोगों के घर ‘लोकभवन’ के नाम से जाना जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *