धौलपुर को राष्ट्रीय रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान:19वीं राष्ट्रीय जंबूरी में जिले की टीम ने उपलब्धि हासिल की, कलेक्टर ने किया सम्मानित

धौलपुर जिले ने लखनऊ में आयोजित 19वीं राष्ट्रीय डायमंड जुबली जंबूरी में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जिले की टीम ने रंगोली प्रतियोगिता में यह उपलब्धि हासिल की। यह जंबूरी राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली के तत्वावधान में आयोजित की गई थी। जिला धौलपुर का नेतृत्व सीओ गाइड सीमा रिजवी ने किया। रिजवी ने बताया कि स्थानीय संघ मनियां के महात्मा गांधी राजकीय स्कूल मनिया से 8 गाइड छात्राओं ने इसमें भाग लिया। इन छात्राओं में जिज्ञासा शर्मा, अनन्या गुप्ता, आरती, प्रयांशी, गार्गी शुक्ला, संध्या, यशु गोयल और अंजलि शामिल थीं। उनके साथ गाइडर शीतल कुलश्रेष्ठ भी मौजूद थीं। इस राष्ट्रीय उपलब्धि के लिए धौलपुर जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी ने सभी छात्राओं को सम्मानित किया। उन्होंने छात्राओं को माला पहनाकर, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न भेंट किए। कलेक्टर ने इस जीत का श्रेय धौलपुर की होनहार और कर्मठ बालिकाओं के साथ-साथ उनकी संस्था प्रधान और सीओ गाइड सीमा रिजवी को दिया। इस अवसर पर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी महेश मंगल और जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) धौलपुर सुक्खो देवी मीणा ने भी टीम को राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम आने के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने छात्राओं को भविष्य में भी इसी तरह जिले का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। सम्मान समारोह में प्रधानाचार्य अर्चना शेखर, अशोक कोठारी, स्थानीय संघ सचिव ओमप्रकाश लोधा, श्याम मनोहर कुलश्रेष्ठ, स्काउटर आलोक दुबे और गाइडर शीतल कुलश्रेष्ठ सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *