भास्कर न्यूज | बिश्रामपुर ग्राम पंचायत पोड़ी में एक बोलेरो वाहन चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बिजली ट्रांसफॉर्मर को टक्कर मार दिया। दुर्घटना में वाहन सवार तो बाल-बाल बच गया, लेकिन गांव की बिजली सप्लाई 24 घंटे से ठप पड़ गई है। बताया गया कि ग्राम पंचायत सपकरा निवासी मूलचंद राजवाड़े शुक्रवार को ग्राम पंचायत पोड़ी में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच देखने बोलेरो वाहन क्रमांक सीजी 15 बी 1732 में गया था। यहां से मैच समाप्त होने पर वाहन चालक बस्ती की ओर जा रहा था, तभी तेज व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए विद्युत ट्रांसफार्मर को टक्कर मार दिया। दुर्घटना में वाहन सवार मूलचंद राजवाड़े तो बाल-बाल बच गया, लेकिन गांव की बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है।


