लड़कियों से छेड़छाड़ रोकने पर बॉडी बिल्डर की हत्या:रोहतक के इंटरनेशनल खिलाड़ी को भिवानी में पीटा था, लड़की की शादी में शगुन डालने गया

हरियाणा के रोहतक के रहने वाले बॉडी बिल्डर को भिवानी में आयोजित शादी समारोह में पीट-पीटकर घायल कर दिया। गंभीर हालत में उसे रोहतक पीजीआई लाया गया था। जहां इलाज के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने पर भिवानी पुलिस यहां पहुंची। जिसके बाद परिजनों के बयानों के आधार पर शव का पोस्टमॉर्टम करवाया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि शादी समारोह में कुछ युवक लड़कियों से छेड़छाड़ कर रहे थे। इसी का बॉडी बिल्डर युवक ने विरोध किया था। विरोध करने पर आरोपियों ने मौका पाकर वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई में जुटी हुई है। सिलसिलेवार ढंग से पढ़िए, क्या है पूरा मामला… आरोपियों को मिलनी चाहिए फांसी की सजा
मृतक रोहित के रिश्ते में जीजा रवि खासा ने बताया कि रोहित इंटरनेशनल प्लेयर था। उसने 2018 में 16वीं सीनियर व 11वीं जूनियर कैटेगरी के 107 किलोग्राम से अधिक भारवर्ग, दोनों में गोल्ड मेडल जीता था।
तत्कालीन CM मनोहर लाल खट्टर ने 15 अगस्त पर सम्मानित भी किया था। परिवार की मांग है कि हत्या करने वाले लोगों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। भिवानी में बारात में आए कुछ युवक लड़कियों के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे। उसी दौरान रोहित के साथ हल्की हाथापाई हो गई। लेकिन शादी के बाद जब रोहित व उसका दोस्त घर के लिए निकला तो रास्ते में आरोपियों ने उन्हें घेर लिया और लाठी डंडों से मारपीट की। रवि ने बताया कि रोहित की हालत काफी नाजुक थी और पूरी रात लोग परेशान रहे। आज दोपहर को डॉक्टरों ने जवाब दे दिया। चाचा बोले- आरोपियों का पुलिस एनकाउंटर करे
मृतक रोहित के चाचा सतीश धनखड़ ने बताया कि 2017 में भाई सत्यवान की मौत हो गई। भाभी ने सिलाई करके रोहित की परवरिश की थी। हम यही चाहते है कि रोहित की हत्या करने वाले आरोपियों का एनकाउंटर होना चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *