32वीं राज्य स्तरीय सीनियर टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन पाली के बांगड़ कॉलेज मैदान में हुआ। पाली जिला टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित 32वीं राज्य स्तरीय सीनियर टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में इस बार 31 टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में भरतपुर विजेता रहा।उपविजेता सिरोही, तृतीय स्थान पर उदयपुर रहा। महिला वर्ग में चूरू विजेता रहा। उपविजेता भीलवाड़ा, तृतीय स्थान पर सवाईमाधोपुर रहा। समापन समारोह पर सभी जिलों के सचिव उपस्थित रहे। टोंक से आए डॉ. ज़ीशान ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान कर खिलाड़ियों को बधाई दी। इस सफल आयोजन में पाली जिला टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का योगदान रहा।


