जबलपुर में 27 से ज्यादा अपराध करने वाला संजू गिरफ्तार:पुलिस ने गिरफ्तार कर उसी स्थान पर जुलूस निकाला जहां आतंक मचा रखा था

8 साल में 27 से ज्यादा अपराध…हत्या के प्रयास, घर में घुसकर मारपीट,अवैध वसूली जैसे संगीन अपराधों में लिप्त बदमाश संजू लोधी को बुधवार को रांझी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसपी संपत उपाध्याय के प्रतिवेदन पर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने आरोपी के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई की है।
रांझी पुलिस ने संजू को गिरफ्तार करने के बाद उसी स्थान पर उसका जुलूस निकाला, जहां पर कि उसने अपना आतंक मचा रखा था। बदमाश की गिरफ्तारी के बाद रांझी सहित बड़ा पत्थर, झंडा चौक के लोगों ने राहत की सांस ली है। 2023 में पार्टी के दौरान संजू ने पिस्टल लहराते हुए वीडियो वायरल किया और फिर घर में बम पटकना, रुपए के लिए मारपीट करना, हत्या के प्रयास जैसे कई गंभीर अपराध में लिप्त हो गया। समय-समय पर रांझी पुलिस उसे गिरफ्तार करती और जेल भी भेजती, पर कुछ माह में ही छूटकर बाहर आता और अपराध में लिप्त हो जाता। संजू के खिलाफ बढ़ते अपराध को लेकर रांझी पुलिस ने एसपी को प्रतिवेदन भेजा कि 2017 से यह लगातार अपराध कर रहा है। इसके खिलाफ हत्या का प्रयास, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, अवैध वसूली, चोरी, आबकारी, आर्म्स एक्ट, मारपीट आदि के 27 अपराध पंजीबद्ध है, जिसके विरूद्ध समय समय पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई।
आरोपी संजू के आपराधिक कृत्यों के कारण क्षेत्र में भय एवं आतंक का वातावरण इतना अधिक निर्मित हो गया है, लोग सूचना देने एवं रिपोर्ट करने से डरते है एवं असुरक्षित महसूस करते हैं। रांझी पुलिस ने प्रतिवेदन में लिखा कि खुलेआम इसका घूमना क्षेत्र के लिए खतरा बन सकता है। लिहाजा एसपी के प्रतिवेदन पर कलेक्टर ने बदमाश के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) 1980 की धारा 3, सहपठित धारा 2 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। सीएसपी सतीष साहू के नेतृत्व में रांझी पुलिस ने टीम के साथ मिलकर बुधवार को गिरफ्तार किया कर जेल भेजा। रांझी थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी ने बताया कि पुरानी बस्ती झंडा चौक में इसका आतंक था। इसके खिलाफ कई अपराध पंजीबद्ध हैं। यह जब भी जेल से छूटता और पुन: आतंक मचाना शुरू कर देता। कलेक्टर द्वारा इसके खिलाफ एनएसए की कार्रवाई की गई है। पुलिस ऐसे अपराधी के खिलाफ सख्ती से निपटेगी। ये खबर भी पढ़ें… भोपाल में कारों में तोड़फोड़ के आरोपियों का जुलूस निकाला भोपाल में बुधवार को गोंडीपुरा गांधी नगर में वाहनों में तोड़फोड़ करने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तोड़फोड़ के पहले आरोपियों और एक कार के चालक के बीच विवाद हुआ था। विवाद शांत होने के बाद आरोपियों ने कार चालक का पीछा किया, गाड़ी के पार्क करने के बाद चालक चला गया था। पूरी खबर पढ़ें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *