ढीमरखेड़ा जनपद सीईओ-बीआरसी ने किया स्कूलों का निरीक्षण:प्राथमिक स्कूल मुरवारी और देवरी में मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता जांची; दिए निर्देश

कटनी के जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के सीईओ युजवेंद्र कोरी और बीआरसी ने बुधवार को शासकीय प्राथमिक शाला मुरवारी और देवरी का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने छात्रों को दिए जा रहे मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और मेन्यू अनुपालन की विस्तृत जांच की। जिला पंचायत सीईओ के निर्देश पर निरीक्षण यह निरीक्षण जिला पंचायत सीईओ हर सिमरनप्रीत कौर के निर्देशों पर किया गया। उन्होंने जनपद सीईओ को समय-समय पर स्कूलों में मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और मेन्यू के अनुरूप भोजन उपलब्ध कराने की निगरानी के निर्देश दिए थे। गुणवत्ता, स्वच्छता और समय पर उपलब्धता की जांच निरीक्षण के दौरान जनपद सदस्य दीपू बैरागी भी मौजूद रहे। टीम ने भोजन की गुणवत्ता, रसोई की स्वच्छता और छात्रों को दिए जाने वाले भोजन की समयबद्धता का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बच्चों से सीधे बातचीत कर भोजन और शैक्षणिक गतिविधियों के बारे में भी जानकारी ली। सीईओ कोरी ने शाला प्रभारी और स्व सहायता समूह को निर्देश दिए कि निर्धारित मेन्यू के अनुसार गुणवत्तापूर्ण भोजन समय पर उपलब्ध कराया जाए। साथ ही अध्यापकों से अध्यापन कार्य की जानकारी लेकर आवश्यक सुझाव भी दिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *