लालसोट में साइबर जागरूकता अभियान के तहत लोगों को जागरूक किया जा रहा है। थाने में साइबर डीएसपी बृजेश मीणा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोगों को साइबर अपराध से बचने के लिए जागरूक किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि अनचाहे फोन कॉल, एसएमएस या अन्य किसी माध्यम से ओटीपी, एटीएम पिन ,सीवीवी किसी भी प्रकार की गोपनीय जानकारी किसी के साथ भी शेयर नहीं करें। वहीं केवाईसी के लिए एसएमएस पर ध्यान नहीं दे और ना ही एसएमएस में दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल करें संबंधित कार्यालय या बैंक में ही संपर्क करें। उन्होंने बताया कि एसएमएस और व्हाट्सएप पर आए किसी भी लिंक को क्लिक न करें। ध्यान रहे कि पैसे कभी रिसीव नहीं किए जाते जब भी कोई हमें पैसा ई वॉलेट के माध्यम से अन्य किसी माध्यम से भेजता है तो अपने आप हमारे खाते में जमा हो जाते हैं और बैंक से मैसेज हमारे फोन पर आ जाता है। किसी के कहने पर रिमोट एक्सेस एप प्ले स्टोर से डाउनलोड ना करें ना ही उनके आईडी और पासवर्ड किसी से शेयर करें। फोन ,ईमेल, एसएमएस, व्हाट्सएप या न्यूज़पेपर में दिए गए नौकरी,पॉलिसी बोनस ,सस्ता लोन सहित कई तरीके के लुभावने विज्ञापनों पर भरोसा न करें और ना ही दिए गए बैंक अकाउंट वॉलेट में पैसा डलवाए। उन्होंने बताया-अगर बिजली कनेक्शन के काटने के संबंध में फोन आता है या एसएमएस, वॉट्सऐप आता है तो दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल ना करें और संबंधित कार्यालय में जाकर चेक करें। किसी भी अनजान नंबर से कोई जानकार बनकर कॉल करता है तो पैसे का लेन-देन नहीं करें कोई भी ऑनलाइन वॉट्सऐप,फेसबुक पर पुलिस,कस्टम, सीबीआई,नारकोटिक्स अधिकारी बनकर बात करता है तो ऐसे व्यक्ति से बात ना करें ऐसे व्यक्ति साइबर ठग होते हैं जो डिजिटल अरेस्ट का भय दिखाकर ठगी करते हैं और कोई भी ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन या साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में शिकायत जरूर करें। इस दौरान लालसोट डीएसपी दिलीप मीणा ,सीआई रामनिवास मीणा सहित कई पुलिस अधिकारी व सीएलजी सदस्य मौजूद रहे।


