प्रतापगढ़ में महावीर चेरीटेबल सोसायटी और जिला अंधता निवारण समिति की ओर से आयोजित किए गए। निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आज फॉलोअप शिविर लगाया गया। फॉलोअप शिविर में मरीजों की जांच करने के साथ चश्मे वितरित किए गए। समिति के अध्यक्ष संजय वगेरिया ने बताया कि शिविर में 1934 मरीजों के आंखों की जांच की गई थी। जिसमें 262 चयनित मरीजों के मोतियाबिंद ऑपरेशन किए गए। साथ ही 534 मरीजों को नंबर के चश्मे निकाले गए। 5 दिनों तक चले इस शिविर में समिति की ओर से मरीजो और उनके परिजनों के लिए आवास एवं भोजन की व्यवस्था निशुल्क रखी गई थी। वगैरिया ने बताया कि 33वें पांच दिवसीय शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों के आंखों की जांच एवं ऑपरेशन किए गए थे। जिला अस्पताल में 262 मरीजो के मोतियाबिंद के ऑपरेशन किए गए और उन्हें डिस्चार्ज कर आगामी 26 जनवरी को वापस जांच के लिए बुलाया गया है। शिविर में अपनी आंखों की जांच करवाने पहुंचे 1934 मरीजों में से 534 मरीजों के नंबर के चश्मे निकाले गए। जिन्हें आज शिविर लगाकर निशुल्क चश्मे वितरित किए गए। इस दौरान सोसायटी के पदाधिकारी के साथ ही गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।


