अमीषा पटेल पहुंची चित्तौड़गढ़:फैंस को दी नए साल की बधाई, बोली – चित्तौड़गढ़ में पहली बार मिला आने का मौका

बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल आज रविवार को चित्तौड़गढ़ पहुंची। यहां पहुंचने के बाद उन्होंने अपने फैंस को न्यू ईयर की बधाई दी। उन्होंने इस दौरान कहा कि वे पहली बार चित्तौड़ आई है, इसलिए उन्हें काफी अच्छा लग रहा है। भीड़ होने के कारण वो कही घूमने नहीं जा सकी। ऐक्ट्रेस अमीषा पटेल नमो जोधाणा स्वीट्स के इनॉग्रेशन के इवेंट में पहुंची थी। उनके आने की सूचना पर ही उनके फैंस मौके पर पहुंच गए। सड़क तक भारी भीड़ जमा हो गई। इस दौरान पुलिसकर्मी भी सेलिब्रिटी प्रोटोकॉल में पहुंचे और सभी तरफ की ट्रैफिक को सुचारू किया। फैंस को कहा हैप्पी न्यू ईयर गदर फिल्म की जानी मानी बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल आज रविवार दोपहर को चित्तौड़गढ़ शहर के एक निजी इवेंट पर पहुंची थी। चित्तौड़गढ़ में आयोजित इवेंट में वो कुछ समय के लिए ही रुकी थी। यहां पहुंचने के बाद उन्होंने अपने फैंस को नए साल की बधाई दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह चित्तौड़गढ़ में पहली बार आई है। यहां आकर उन्हें काफी खुशी हुई। लेकिन भीड़ ज्यादा होने के कारण चित्तौड़गढ़ घूम नहीं पाई। उन्होंने कहा कि मैं उदयपुर, जयपुर, जोधपुर और बीकानेर तो कई बार आई हूं। मुझे राजस्थान हमेशा से ही पसंद है। तारा और सकीना के बिना गदर अधूरा ऐक्ट्रेस अमीषा पटेल से यह पूछने पर कि क्या वो गदर-3 में भी नजर आएगी। इस पर उन्होंने कहा कि बिल्कुल, तारा और सकीना के बिना गदर पूरी नहीं हो सकती। एक्ट्रेस से उनकी फेवरेट मिठाई के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि मुझे हर तरह की मिठाइयां पसंद है। इस इवेंट में राजस्थान सरकार के OSD विकास राजपुरोहित, केंद्रीय बाल श्रम बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष शिशुपाल सिंह, चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या भी मौजूद रहे। घंटों तक सड़क पर खड़े रहे फैंस वहीं, अमीषा पटेल के आते ही उनका स्वागत ढोल नगाड़ों के साथ किया गया। उनका स्वागत राजस्थानी स्टाइल में किया गया था। इधर, आने की सूचना पर बड़ी संख्या में फैंस मौके पर पहुंच गए। एक झलक देखने के लिए फैंस लगभग दो घंटे तक सड़क पर धूप में खड़े रहे। मौके पर पुलिस जाब्ता पहुंचा और रास्ता क्लियर करवाया। अमीषा पटेल के आने के बाद उनके साथ सेल्फी और फोटो खिंचवाने की होड मच गई। एक्ट्रेस पटेल यहां लगभग 45 मिनट के करीब रुकी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *