जांजगीर-चांपा में घर के बाहर से बाइक चोरी:ग्राहक तलाश रहे आरोपी को पुलिस ने पकड़ा, चोरी की बाइक बरामद

जांजगीर-चांपा जिले में बलौदा पुलिस ने घर के सामने से चोरी हुई एक मोटरसाइकिल बरामद की है। इस मामले में 24 वर्षीय आरोपी अभिषेक कुमार भारद्वाज को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी बिरगहनी-ब गांव का निवासी है। यह घटना 2 दिसंबर की रात की है। बलौदा निवासी मोहम्मद जाबीर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उन्होंने अपनी बजाज प्लेटिना (सीजी-11-BQ-3169) घर के सामने खड़ी की थी। रात करीब 3 बजे उनके पड़ोसी शंकरलाल साहू ने फोन कर बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति उनकी मोटरसाइकिल ले जा रहा है। बाहर निकलने पर बाइक गायब मिली। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा मोहम्मद जाबीर की रिपोर्ट पर बलौदा थाने में मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक चोरी की बाइक बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। पुलिस ने बंधवा तालाब के पास घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को रोका। पूछताछ में युवक ने अपना नाम अभिषेक कुमार भारद्वाज बताया। वह मोटरसाइकिल के कागजात पेश नहीं कर सका। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने स्वीकार किया कि उसने रात में सगाई मंदिर, बलौदा के पास से बाइक चोरी की थी। पुलिस ने आरोपी का मेमोरेन्डम कथन दर्ज कर चोरी की बाइक बरामद कर ली। पुलिस ने अभिषेक कुमार भारद्वाज को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *