छिपरी धाम पहुंचे संत रवि शंकर महाराज:मां शारदा पहाड़ी पर स्थापित होगी एक दर्जन प्रतिमाएं, महाराज ने किया प्रतिमा स्थल का निरीक्षण

संत श्री रविशंकर महाराज रविवार को जिले के लिधौरा तहसील के छिपरी धाम पहुंचे। उन्होंने मां शारदा पहाड़ी पर बने आश्रम का निरीक्षण किया। महाराज के पहुंचने की खबर लगाते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु उनके दर्शन करने पहुंच गए। भक्तों से मुलाकात करने के बाद महाराज सागर के लिए रवाना हो गए। लिधौरा निवासी पवन भट्ट ने बताया कि करीब 3 महीने पहले छिपरी धाम आश्रम में भगवान शिव की ध्यान मुद्रा में 51 फीट ऊंची प्रतिमा की स्थापना हुई थी। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रतिमा का अनावरण किया था। सीएम ने छिपरी गांव का नाम मातृ श्री करने की घोषणा की थी। अब आश्रम में गौतम बुद्ध, संत रविदास, भगवान श्री गणेश, हनुमान जी महाराज सहित कई देवी देवताओं की प्रतिमाएं लगाई जाना है। आज महाराज ने आश्रम पहुंचकर प्रतिमाओं का निरीक्षण किया। साथ ही प्रतिमाओं को स्थापित करने के लिए स्थान चिन्हित किए गए। इस दौरान महाराज ने आश्रम में भ्रमण कर अन्य निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि आश्रम में मां शारदा के भव्य मंदिर का निर्माण होना है। मंदिर के निर्माण को लेकर महाराज ने भक्तों से चर्चा की। दोपहर करीब 2.30 बजे महाराज छिपरी आश्रम से सागर के लिए रवाना हो गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *