रिटायर्ड वैज्ञानिक के साथ एटीएम कार्ड बदलकर ठगी:ठग ने दो ट्रांजेक्शन में उड़ाए 11 हजार रुपए, पेंशन निकालने पहुंचे थे

कोटा शहर के महावीर नगर थाना क्षेत्र में एटीएम फ्रॉड की एक वारदात सामने आई है। यह घटना 2 दिसंबर की है, जब वरिष्ठ भूजल वैज्ञानिक विभाग से रिटायर्ड तोताराम अपनी पेंशन निकालने के लिए सुभाष सर्किल सेक्टर-7 स्थित एटीएम पहुंचे थे। तोताराम ने बताया कि जैसे ही एटीएम मशीन पर लेन-देन कर रहे थे, तभी वहां मौजूद एक अनजान युवक मदद करने के बहाने उनके पास पहुंचा। मौका पाकर उसने बड़ी चालाकी से पीड़ित का एटीएम कार्ड बदल दिया और अपना कार्ड उनके हाथ में पकड़ा दिया। तोताराम को इस धोखे का बिल्कुल एहसास नहीं हुआ और उन्हें लगा कि लेन-देन असफल हो गया है। उन्होंने बताया कि असल कहानी तब सामने आई जब अगले दिन अपने खाते का विवरण निकालने एसबीआई एरोड्रम शाखा पहुंचे। बैंक अधिकारियों ने बताया कि उनके खाते से दो बार में कुल 11,000 रुपये निकाल लिए गए।पहली बार 9,500 रुपये और दूसरी बार 1,500 रुपये। इसके बाद समझ आया कि उनके साथ एटीएम कार्ड बदलकर ठगी की गई है। तोताराम ने तुरंत महावीर नगर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने एटीएम के आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *