बांसवाड़ा में मजदूरों से भरा ऑटो बेकाबू होकर पलटा:ड्राइवर सहित 5 घायल; छोटी सरवन के सरवनी में हुआ हादसा

बांसवाड़ा के दानपुर थाना क्षेत्र स्थित सरवनी गांव के पास बुधवार शाम सड़ हादसा हो गया। छोटी सरवन से मजदूरी कर लौट रहे लोगों से भरा ऑटो बेकाबू होकर पलट गया। इस दुर्घटना में ऑटो चालक सहित कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी मजदूर काम के बाद घर लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार- उमरी पाड़ा और बाग तलाब गांव के मजदूर दिनभर काम करने के बाद शाम को ऑटो से घर लौट रहे थे। सरवनी गांव के पास ऑटो बेकाबू होकर पलट गया। राहगीरों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस से सभी घायलों को पहले छोटी सरवन के स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें तुरंत महात्मा गांधी अस्पताल बांसवाड़ा रेफर कर दिया गया। घायलों में उमरी पाड़ा निवासी ड्राइवर शंकर पुत्र रायचंद, हुकिया पुत्र गौतम, पारू पत्नी गौतम तथा बाग तलाब निवासी दलु पुत्र जोकिया और कड़वी पत्नी लालिया शामिल हैं। एमजी अस्पताल में चिकित्सकों ने सभी घायलों का उपचार करने के बाद उन्हें वार्ड में भर्ती कर लिया। फिलहाल इलाज जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *