करौली में अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर निकाली रैली:दिव्यांगजनों ने सशक्तिकरण और सामाजिक भागीदारी का दिया संदेश

करौली में अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर चैतन्य सेवा संस्थान ने जागरूकता रैली का आयोजन किया। कलेक्ट्रेट परिसर से जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस दौरान दिव्यांगजनों ने सशक्तिकरण और सामाजिक भागीदारी का संदेश दिया। यह रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इसमें शामिल प्रतिभागियों ने समाज में दिव्यांगजनों के लिए समान अवसर और सम्मान सुनिश्चित करने का आह्वान किया। इस अवसर पर खेलकूद प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आयोजित की गईं, जिनमें दिव्यांगजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिले के दो दिव्यांग एथलीट देवेंद्र सिंह और विक्रम सिंह को जयपुर में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय समारोह में सम्मानित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त इन दोनों खिलाड़ियों को जिला स्तर पर भी सम्मानित किया जाएगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी बबलू शर्मा और पवन गुप्ता ने दिव्यांगजनों को अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधि, अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *