अजमेर में व्यापारी से 23 लाख की लूट:स्कूटी को एक्सीडेंट करके गिराया, CCTV चेक कर रही पुलिस

अजमेर के क्रिश्चियन गंज थाना क्षेत्र में लूट का मामला सामने आया है। तीन से चार बदमाशों ने पहले पीड़ित के स्कूटी को टक्कर मारी और बाद में धमकी देकर थैली में रखे 23 लाख रुपए लेकर भाग गए। पीड़ित की ओर से क्रिश्चियन गंज थाने में इसकी शिकायत दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। क्रिश्चियन गंज थाने के एएसआई तेजाराम ने बताया की चौरसियावास रोड निवासी कमल ने मामला दर्ज करवाया है। पीड़ित ने बताया कि 1 महीने पहले उसने अपना मकान बेचा था। जिसके पैसे देने के लिए भरत नाम का व्यक्ति उसे वैशाली नगर स्थित प्रेम प्रकाश आश्रम के पास आया था। तभी भरत ने उसे थैली में 23 लाख 39 हजार दे दिए थे। पीड़ित ने बताया कि वह पैसे उसने अपने घर रखने के लिए जा रहा था तभी प्रेम प्रकाश आश्रम के पीछे वाले गेट के पास पहुंचा तो सामने से दो गाड़ियों पर तीन से चार लड़के आए और उसकी स्कूटी को टक्कर मारकर नीचे गिरा दिया। बाद में उसे जान से मारने की धमकी देते हुए पैसों से भरी थैली छीनकर भाग गए। क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *