राधा ज्वेलर्स लूट मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार:मुख्य आरोपी को पुलिस पहले पकड़ चुकी, दराती व कट्‌टे की नोक पर दिनदहाड़ लूटा था

अलवर में तिजारा रोड स्थित राधा ज्वेलर्स पर दिनदहाड़े हुई लूट की घटना के दाे फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले एक आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर उनका जुलूस निकाल चुकी है। तीनों आरोपियों ने कट्टे और धारदार दरांती की नोक पर ज्वेलर्स की दुकान में घुसकर बड़ी लूट कर फरार हो गए थे। घटना ऐसे हुई थी:
22 नवंबर को राधा ज्वेलर्स पर दोपहर करीब 3 बजे तीन युवक दुकान में अचानक घुस आए। एक युवक ने उन्हें धक्का देकर कोने में गिरा दिया और उनकी गर्दन पर दरांती रख दी। दूसरा युवक तिजोरी खोलकर सोने के दो डिब्बे निकाल ले गया, जिनमें सोने की नाक की लोंग, सोने की बालियां, मंगलसूत्र, अंगूठियां, चेन, टॉप्स सहित करीब 250 से 300 ग्राम सोना रखा हुआ था। इसके अलावा लगभग 1 लाख रुपये नकद और एक डिब्बा चांदी के जेवर भी लेकर आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर एएसपी कांबले शरण गोपीनाथ, आईपीएस शिवानी (वृताधिकारी ग्रामीण), एवं आरपीएस अंगद शर्मा के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। डीएसटी, साइबर टीम और मुखबिरों की मदद से पुलिस ने दो आरोपियों विक्रम उर्फ मोनू, निवासी बादली, झज्जर व मोहित उर्फ मोली, निवासी सिद्धीपुर लोवा, झज्जर को हरियाणा के झज्जर जिले से गिरफ्तार किया। इससे पहले मुख्य आरोपी सागर को गिरफ्तार कर चुके है। आरोपियों को अलवर पुलिस ने दबिश देकर गिरफ्तार किया है। पुलिस टीमों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चोरी किया गया माल भी बरामद कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *