धनबाद में ट्रक पर हुए गोली कांड का खुलासा:नाबालिग समेत छह गिरफ्तार, खैनी नहीं देने पर मारी थी गोली

धनबाद शहर के केन्दूआडीह थाना क्षेत्र में बीते दिनों दिनों ट्रक ड्राइवर व खलासी पर हुए गोलीबारी कांड मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस कांड में संलिप्त एक नाबालिग समेत छह की गिरफ्तारी हुई है। अपराधियों के पास से एक पिस्टल और तीन गोली बरामद की गई है। सभी अपराधी केंदुआडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत काली बस्ती के रहनेवाले हैं। गिरफ्तार अपराधियों में सुजीत कुमार उर्फ सुकरा राम के ऊपर 11 मामले दर्ज हैं। जिसमें 8 मामले केंदुआडीह और 3 मामले धनसार थाना में दर्ज है। पुलिस ने बताई पूरी बात डीएसपी विधि व्यवस्था नौशाद आलम ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपी 8 से 10 सदस्यों का ग्रुप बनाकर डीजल, केबल, लोहा चोरी कांड को अंजाम देते थे। पिछले 30 दिसंबर को अपराधियों का ग्रुप डीजल चोरी करने की मंशा से गोधर गया था। जहां ट्रक चालक व खलासी जगा हुआ था। जिनके साथ अपराधियों की बकझक हुई थी। साथ ही चालक से खैनी मांगने की भी बात सामने आई। खैनी नहीं देने पर चालक व खलासी पर गोली चला दी थी। हथियार भी हुए बरामद डीएसपी ने बताया कि पुटकी थाना क्षेत्र से दो अभियुक्त मोनू कुमार यादव और दीपू पांडेय को गिरफ्तार किया गया है जिनके पास से एक देसी कट्टा और चार जिन्दा गोली बरामद की गई है। दोनों अपराधी किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने के फिराक में थे। दोनों पुटकी थाना अंतर्गत रहनेवाले हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *