धनबाद जिले के बरवाअड्डा थाना अंतर्गत भेलाटांड़ स्थित मंडल तालाब से आज एक 65 वर्षीय वृद्ध का शव बरामद किया गया है। शव की पहचान जेपी सिंह के रूप में हुई है। वह राज नगर भेलाटांड के रहनेवाले थे। बताया जा रहा है कि जेपी सिंह शुक्रवार की शाम से ही लापता थे।परिजनों ने काफी खोजबीन की। लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने उनका चप्पल तालाब में देखा गया। इसकी सूचना बरवाअड्डा पुलिस को दी। जिसके बाद शव को तालाब से बाहर निकालने का प्रयास तेज हुआ। स्थानीय गोताखोरों के द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद शव को तालाब से निकाला जा सका। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए SNMMCH भेज दिया है। वहीं पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। बीमारी से थे परेशान पड़ोसी पप्पू सिंह ने बताया कि शुक्रवार को दिन से ही जेपी सिंह अपने घर से लापता थे। काफी खोजबीन की गई लेकिन नहीं मिले। शाम के समय तालाब के पास भी उन्हें ढूंढा गया वहां से भी कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुआ। आज सुबह में जानकारी मिल की जेपी सिंह का चप्पल तैरता मिला है। इसके बाद लोगों के शक हुआ की बॉडी कहीं इसी में तो नहीं है। इसके बाद स्थानीय गोताखोरों की मदद से बॉडी को बाहर निकल गया। जेपी सिंह की इलाज रांची से चल रहा था। वह बीमारी से भी ग्रसित थे।


