जामताड़ा और देवघर जिला की सीमा पर जामताड़ा-मधुपुर मुख्य मार्ग मदनकट्टा मोड़ पर भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है। घटना बीती रात की है। घटना में 65 वर्षीय बिच्छू महतो की मौत हुई है। मृतक जामताड़ा जिले के कर्माटांड़ थाना क्षेत्र के कालाझरिया गांव के पांडूनाचा का रहने वाला था। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि बिच्छू महतो पैदल घर जा रहा था। इसी दौरान ट्रक ने कुचल दिया और मौके पर उसकी मौत हो गई। बिहार नंबर की ट्रक से हादसा बिहार नंबर की ट्रक अलकतरा लेकर मधुपुर की ओर से कर्माटांड़ की ओर जा रही थी। इसी दौरान मदनकट्टा मोड़ के पास घटना घटी। घटना के बाद परिजन व ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर मृतक के शव को सड़क पर रखकर बांस और लकड़ियों के सहारे सड़क को जाम कर दिया। सड़क जाम की सूचना प्रकार करौं बीडीओएवं करौं थाना पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले को शांत कराया। घटना के बाद मार्गोमुंडा, करौं, पथरोल थाने की पुलिस मधुपुर डीएसपी सत्येंद्र प्रसाद मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। मामला शांत होने के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।


