हिन्दू नेता का हमलावर 6 महीने से फरार:सुच्चा सिंह की तलाश में लुधियाना पुलिस,अब भगौड़ा करार करने की तैयारी

पंजाब के लुधियाना में शिवसेना पंजाब के नेता संदीप गोरा थापर पर करीब 6 महीने पहले सिविल अस्पताल के बाहर निहंगों ने तलवार से हमला कर दिया था। इस केस में अभी 1 हमलावर को पकड़ना बाकी है। आरोपी सुच्चा सिंह को दबोचने के लिए पुलिस प्रयास तो कर रही है लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं आ रहा। सुच्चा सिंह को पुलिस अब भगौड़ा करार करवाने की तैयारी में है। पुलिस ने फिलहाल इस केस में तीन आरोपियों को दबोच लिया था। आरोपियों में सरबजीत सिंह साबा, हरजोत सिंह जोता और जसविंदर सनी शामिल है। सनी ने निहंग सुच्चा सिंह को भगाने में मदद की थी। पुलिस ने जसविंदर सनी चुहड़पुर पीरां वाली गली हैबोवाल का रहने वाला है। पिछले करीब 6 महीने से पुलिस की टीमें अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही हैं। थाना डिवीजन नंबर 2 के एसएचओ गुरजीत सिंह ने कहा कि सुच्चा सिंह का तलाश में पुलिस है। उसे अब भगोड़ा करार देने की पुलिस तैयारी कर रही है। ये था हमलावरों का प्लान
आरोपी सुच्चा सिंह उर्फ लाडी निवासी अमृतसर बाबा बकाला फरार है। जसविंदर सिंह सनी ने सरबजीत सिंह, हरजोत सिंह और सुच्चा के साथ ही सिविल अस्पताल के बाहर संदीप गोरा थापर को घेरना था। लेकिन वारदात वाली जगह पर वह नहीं पहुंच पाया। सरबजीत सिंह साबा और हरजोत सिंह जोता थापर की एक्टिवा लेकर फरार हो गया था। संदीप थापर पर किए थे 12 ताबड़-तोड़ वार
निहंगों के बाणे में आए तीन युवकों ने बीच सड़क पर संदीप थापर गोरा के सिर और हाथों पर तलवारों से 12 बार ताबड़तोड़ हमला कर उन्हें बूरी तरह से घायल कर दिया था। वारदात के समय गोरा के साथ उनका सिक्योरिटी गार्ड भी था, लेकिन हमलावरों के सामने वो भी कुछ नहीं कर सका। इसके बाद हमलावर गोरा की एक्टिवा से ही फरार हो गए। सड़क से गुजर रहे लोग हमला होते देखते रहे, लेकिन किसी ने भी गोरा को बचाने की हिम्मत नहीं जुटाई। सारी घटना वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। गंभीर हालत में गोरा को पहले सिविल अस्पताल ले गए जहां से डीएमसी उपचार के लिए भेजा गया था। बीच सड़क घेरकर पूरी प्लानिंग से हमला
1.43 मिनट के सीसीटीवी फुटेज में पूरी घटना कैद हुई है। घटना वाले दिन संवेदना ट्रस्ट की तरफ से फाउंडर और भाजपा नेता रविंदर अरोड़ा की पुण्यतिथि पर सिविल अस्पताल में सुखमणि साहिब का पाठ रखा गया था। माथा टेकने के बाद संदीप गोरा एक्टिवा पर गनमैन के साथ लौट रहे थे। इसी दौरान सिविल अस्पताल के पास बीच सड़क निहंग के बाणे में आए युवकों ने उनकी एक्टिवा रोका। वे गोरा को धमकियां देने लगे तो गनमैन एक्टिवा से नीचे उतर गया। इतने में एक युवक गनमैन को धक्के मारकर साइड ले गए। इसके बाद एक हमलावर दूसरे से कहता है कि अगर इसकी गर्दन उतार दी जाए तो… इसपर गोरा उनके सामने हाथ जोड़ता है, तभी हमलावर तलवार से सिर पर वार कर देता है। तीसरे वार में तलवार गिर जाती है। तलवार उठाकर वो फिर हाथ और सिर पर वार करता है तो गोरा एक्टिवा समेत सड़क पर गिर जाते हैं।
फिर दूसरा हमलावर तलवार से बड़ी क्रूरता से हमला शुरू कर देता है। गनमैन रिवॉल्वर निकालने की कोशिश करता है तो तीसरा हमलावर उसकी रिवॉल्वर पकड़ लेता है। इसके बाद दोनों हमलावर गोरा की एक्टिवा लेकर फरार हो जाते हैं। हैरत की बात है कि वारदात के दौरान सड़क पर लोगों का आना जाना लगा रहता है लेकिन कोई भी गोरा को बचाने की कोशिश नहीं करता।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *