मोगा में गाड़ी की टक्कर से व्यक्ति की मौत:पैदल ही जा रहा था, वाहन चालक मौके से फरार, नहीं हो सकी पहचान

पंजाब में​​ मोगा के मेन बाजार में आज सुबह करीब 5 बजे के करीब पैदल जा रहे व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन चालक मौके से फरार हो गया। मृतिक व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस कर रही जांच पड़ताल में जुटी है। समाजसेवी गुरसेवक सिंह ने कहा कि उन्हें पुलिसकर्मी साहिब सिंह का फोन आया था। जिन्होंने बताया था कि मेन बाजार में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। वह मौके पर पहुंचे तो देखा व्यक्ति का सिर कुचला हुआ था। उसके पास कोई पहचान पत्र भी नहीं था। शव को मोगा के सरकारी अस्पताल में रखवा दिया गया है। जांच अधिकारी साहिब सिंह ने बतया कि उन्हें किसी किसी राहगीर ने सूचित किया कि एक व्यक्ति का शव मेन बाजार में पड़ा है। हम मौके पर पहुंचे तो देखा उसका सिर कुचला हुआ था। किसी अज्ञात वाहन ने उसको टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *