भिंड में दो बाइकों की भिड़ंत, चार घायल:तेज़ रफ्तार बनी हादसे की वजह, घायलों का जिला अस्पताल में भर्ती कराया

भिंड जिले के ऊमरी थाना क्षेत्र में पांडरी रोड स्थित पुलेह मोड़ पर बुधवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में तीन बाइक सवार और एक पैदल जा रहा किसान घायल हो गया। सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ ट्रॉमा वार्ड में उनका इलाज जारी है। जानकारी के मुताबिक, पांडरी निवासी 23 वर्षीय अंकुल पुत्र सुखराम जाटव अपने ताऊ 52 वर्षीय महानपाल पुत्र रामेश्वर जाटव को लेकर बाइक से ऊमरी की ओर आ रहे थे। इसी दौरान पुलेह मोड़ पर सामने से आ रहे अकोड़ा निवासी 30 वर्षीय सोनू पुत्र रामकिशन जाटव की बाइक ने उन्हें सीधी टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि हादसे के बाद सोनू की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत की ओर जा रही थी, तभी वह पैदल जा रहे 47 वर्षीय किसान रामकिशोर पुत्र मंटू बघेल निवासी पुलावली (थाना ऊमरी) से जा टकराई। किसान के सिर में गंभीर चोट आई है। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल 108 एम्बुलेंस को बुलाकर सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा। अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में घायलों का इलाज जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *