डंपिंग यार्ड में दो दिन की बच्ची का शव मिला। पुलिस को शव के गले से चुनरी का एक हिस्सा मिला है। डॉक्टरों ने आशंका जताई है कि बच्ची की गला घोंटकर हत्या की गई। इसके बाद शव को फेंक दिया गया। मामला झुंझुनूं के नवलगढ़ थाना क्षेत्र का है। थाना अधिकारी अजय सिंह ने बताया- बुधवार दोपहर 3 बजे सूचना मिली कि मोरारका कॉलेज के पीछे बने डंपिंग यार्ड में एक नवजात का शव मिला है। सूचना पर पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। जहां से शव को कब्जे में लेकर नवलगढ़ जिला अस्पताल पहुंचाया। मौके से एफएसएल टीम ने सैंपल लिए हैं। डंपिंग यार्ड में कचरा फेंकने गई टीम को मिला
पुलिस ने बताया-नगर पालिका नवलगढ़ की कचरा संग्रहण की टीम दोपहर को डंपिंग यार्ड में कचरा फेंकने और छांटने का काम कर रही थी। इस दौरान वहां काम कर रहे लोगों के एक बच्चे का शव दिखाई दिया। जो कि एक नवजात बालिका का था। मेडिकल बोर्ड ने कराया पोस्टमॉर्टम
नवलगढ़ अस्पताल के पीएमओ डॉक्टर महेंद्र सबलानिया ने बताया-पुलिस की टीम एक बच्ची के शव को लेकर अस्पताल आई थी। जिसके पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया। जिसमें एक महिला चिकित्सक और दो डॉक्टरों को शामिल किया गया। डॉक्टरों ने जताई हत्या की आशंका
पीएमओ ने बताया कि घटना काफी दुखी करने वाली है। बच्ची के गले पर चुनरी जैसा कुछ मिला है। घर पर ही प्रसव कराने के बाद बच्ची की हत्या की आशंका है। बच्ची पूरे 9 महीने की है। बाकी पूरा खुलासा पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। शव के एक से तीन दिन पुराना होने की आशंका है। आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
सीआई अजय सिंह ने बताया-पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी घटना का पता चल सकेगा। पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि यह पता चल सके कि नवजात को किसने और कब डंपिंग यार्ड में फेंका। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
…. यह भी पढ़ें मुंह में पत्थर ठूंसकर बच्चे को जंगल में फेंका, VIDEO:रोने की आवाज नहीं आए, इसलिए फेवीक्विक लगाया; जलाने के भी निशान मिले भीलवाड़ा में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। 15 दिन के मासूम को जंगल में फेंक दिया। रोने की आवाज न आए, इसलिए उसके मुंह में पत्थर ठूंसकर फेवीक्विक से चिपका दिया। मवेशी चराने वाले की नजर बच्चे पर पड़ी तो उसके होश उड़ गए। पत्थर मुंह से निकालते ही मासूम रोने लगा। तुरंत लोगों ने मासूम को हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां इलाज किया जा रहा है। घटना मांडलगढ़ में मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे की है। (यहां पढ़ें पूरी खबर)


