गर्लफ्रेंड की हत्या कर बॉयफ्रेंड ने किया सुसाइड:अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने होटल में ले गया था; वेटर पहुंचे तो खून से लथपथ थी प्रेमिका

गर्लफ्रेंड के साथ अपना जन्मदिन मनाने आए बॉयफ्रेंड कहासुनी के बाद उसकी हत्या कर दी। इसके बाद खुद पर भी चाकू मारकर सुसाइड करने की कोशिश की। इसके बाद भी नहीं मरा तो जहर का सेवन कर जान देने की कोशिश की। होटल कर्मियों ने जब शोर की आवाज सुनी तो रूम के बाहर पहुंचे और जानकारी होटल मालिक को दी। जब होटल मालिक ने रूम खुलवाया तो युवती बेड पर खून से लथपथ पड़ी थी और युवक भी फर्श पर बदहवास हालत में पड़ा था। इसके बाद पुलिस सूचना दी। मामला टोंक के मालपुरा थाना इलाके का बुधवार दोपहर 3:45 का है। घटना की सूचना पर मालपुरा डीएसपी आशीष प्रजापत और मालपुरा थाना प्रभारी चेना राम मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली। मालपुरा डीएसपी आशीष प्रजापत ने बताया- मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली थी। डिग्गी कस्बे के रहने वाले मुकेश चौधरी (26) और डिग्गी कस्बे की ही रहने वाली ज्योति साहू (26) दोनों की मौत हो गई है। मुकेश को जयपुर रेफर किया गया था जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बर्थडे पर कमरा किराए पर लिया था मालपुरा डीएसपी आशीष प्रजापत ने बताया कि प्रारंभिक तौर सामने आया कि दोनों में प्रेम प्रसंग था। आज प्रेमी मुकेश चौधरी का जन्मदिन था। वे दोपहर करीब बारह बजे जन्मदिन सेलिब्रेट करने के लिए मालपुरा में दूदू रोड स्थित होटल की दूसरी मंजिल पर रूम किराया पर लिया था। जहां दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। हत्या के बाद खुद पर भी चाकू चलाए प्रजापत ने बताया कि उसके बाद युवक मुकेश ने चाकू से युवती के गले, कंधे, और सीने और सीने और 3-4 वार कर मर्डर कर दिया। खुद ने भी सुसाइड करने के लिए हाथ और पेट पर एक दो चाकू से कट लगाए, लेकिन संभवत वह दर्द के चलते चाकू से खुद पर तेज वार नहीं कर पाया। इसके बाद उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया और सुसाइड कर लिया। दोनों ने मालपुरा की गोकुल होटल में युवक व युवती ने अपनी अपनी आईडी देकर कमरा किराया पर लिया था। बता दें कि मुकेश चौधरी कॉम्पिटिशन एग्जाम की तैयारी कर रहा था वहीं ज्योति सिलाई का काम कर रही थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *