चिरमिरी-नागपुर रेल परियोजना…ग्रामीण मुआवजा, नौकरी की मांग पर एकजुट:कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी

एमसीबी जिले की चिरमिरी-नागपुर हॉल्ट रेलवे नई लाइन परियोजना से प्रभावित भूस्वामियों ने नौकरी और उचित मुआवजे की मांग को लेकर कलेक्टर डी. राहुल वेंकट को ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे आंदोलन करेंगे। भूस्वामियों का आरोप है कि उन्हें अपनी जमीन का उचित मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। उनका कहना है कि भूमि अधिग्रहण से पहले आश्वासन दिया गया था कि उन्हें इतना मुआवजा मिलेगा जिससे वे तीन गुना अधिक जमीन खरीद सकेंगे। हालांकि, अधिग्रहण के बाद वे बेरोजगार हो जाएंगे और मुआवजे के तौर पर उन्हें महज कुछ हजार रुपये ही मिल रहे हैं। रेलवे परियोजना से 50 ग्रामीणों की जमीन अधिग्रहित ग्राम पंचायत बंजी से आए ग्रामीणों ने बताया कि इस परियोजना में लगभग पचास ग्रामीणों की जमीन अधिग्रहित होने वाली है। कुछ किसानों की जमीन अधिग्रहण के बाद रेलवे लाइन के दोनों ओर हो जाएगी, जिससे उन्हें खेती के काम में भी परेशानी होगी। ग्रामीणों ने कलेक्टर एमसीबी से मिलकर मुआवजा राशि का पुनः आकलन कराने का निवेदन किया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि यदि उन्हें अपनी जमीन का उचित मुआवजा नहीं मिला, तो वे उच्च न्यायालय का रुख करेंगे और ग्रामीणों की मदद से आंदोलन भी करेंगे। ज्ञापन के माध्यम से ग्रामीणों ने मांग की है कि उनकी अधिग्रहित जमीन का तत्काल सीमांकन किया जाए। साथ ही, मुआवजा राशि की सूचना दावा-आपत्ति की अवधि 2 दिसंबर से 9 जनवरी से पहले प्रकाशित की जाए, ताकि प्रभावित किसान समय पर दावा-आपत्ति कर सकें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *