बालोद में शिफ्टिंग के दौरान जर्जर पोल टूटकर गिरा:ऊपर चढ़ा मजदूर गिरकर दबने से बचा,सिर पर चोट; बिना सेफ्टी उपकरण कर रहा था काम

छत्तीसगढ़ के बालोद शहर के जय स्तंभ चौक में बुधवार शाम 5 बजे पोल शिफ्टिंग के दौरान बड़ा हादसा टल गया। जर्जर हो चुके बिजली पोल का निचला हिस्सा अचानक टूट गया। जिसके साथ ऊपर चढ़कर काम कर रहा मजदूर नीचे गिरकर घायल हो गया। घायल मजदूर को तुरंत पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार जारी है। घायल की पहचान ग्राम सिलौटी (कुरूद) निवासी चमलेश्वर यादव (28 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना के समय वह मिनी माता चौक से मधु चौक तक चल रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य के तहत वर्षों पुराने पोल को हटाने का कार्य कर रहा था।
पोल का आधार पूरी तरह सड़ा हुआ था। पोल का निचला हिस्सा पूरी तरह से खराब था प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पोल काफी समय से खराब स्थिति में था और इसका निचला हिस्सा पूरी तरह खराब हो चुका था। इसके बावजूद मजदूरों को बिना सुरक्षा किट, हेलमेट, सेफ्टी बेल्ट या किसी भी सुरक्षात्मक उपकरण के काम कराया जा रहा था। स्थल पर बैरिकेडिंग, चेतावनी संकेत या भीड़ नियंत्रण की कोई व्यवस्था भी नहीं थी। व्यस्त स्थान, बड़ा हादसा टल गया घटना स्थल जय स्तंभ चौक अत्यधिक व्यस्त क्षेत्र है। यहां पर न्यायालय, तहसील, एसडीएम कार्यालय, नगर पालिका, पीडब्ल्यूडी कार्यालय, कांग्रेस भवन, यातायात विभाग मौजूद हैं। जहां हमेशा भीड़ लगा रहता है। पोल गिरते ही आसपास कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। गनीमत रही कि लाइन पहले ही काट दी गई थी और पोल कार या राहगीरों पर नहीं गिरा, वरना बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *