पटवारी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी:3705 पदों के लिए हुआ था एग्जाम; जानें- किस कैटेगरी में कितनी रही कटऑफ

राजस्थान में पटवारी भर्ती परीक्षा का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने आखिरकार 17 अगस्त 2025 को आयोजित पटवारी भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने बताया- इस बार परिणाम के साथ श्रेणी-वार कटऑफ, मेरिट सूची और शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की सूची भी जारी की गई है। उम्मीदवार बोर्ड की वेबसाइट के माध्यम से अपना नाम और रोल नंबर दर्ज करके आसानी से परिणाम देख सकते हैं। दरअसल, इसी साल 17 अगस्त को 3705 पदों के लिए पटवारी भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया था, जिसमें कुल 6 लाख 858 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इनमें से मेरिट के आधार पर योग्य उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए चुना गया है। आलोक राज ने यह भी बताया- बोर्ड द्वारा उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी और मेरिट आधारित है। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले सभी उम्मीदवार अब चयन के अगले चरण, दस्तावेज़ सत्यापन और अन्य प्रक्रियाओं के लिए बुलाए जाएंगे। दस्तावेजों की जांच के बाद सही पाए जाने पर, उन्हें मेरिट के आधार पर शॉर्टलिस्ट कर विभाग को अंतिम उम्मीदवारों की सूची भेजी जाएगी। खबर अपडेट की जा रही है…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *