जालोर के आहोर रोड पर स्थित हाई सेकेंडरी स्कूल में 6 दिवसीय रात्रिकालीन जाबालीपुर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। इसके पहले दिन जनप्रतिनिधि व संतों ने खेल मैदान में क्रिकेट खेल कर शुभारंभ किया। आयोजन समिति के विक्रम सिंह राजपुरोहित ने बताया कि जालोर भैरू नाथ अखाड़े के संत शेरनाथ महाराज, जालोर विधानसभा मुख्य सचेतक(केबिनेट मंत्री) विधायक जोगेश्वर गर्ग व आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने खेल मैदान में क्रिकेट खेलकर 6 दिवसीय टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। गर्ग ने संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन से न केवल खेल भावना को बढ़ावा देते है बल्कि स्थानीय प्रतिभाओं को निखरने का एक मंच प्रदान करते है। मुख्य अतिथि के रूप में अभिषेक जोशी, सुरेश सोलंकी, गजेंद्र सिंह सिसोदिया, शंकुस कैंसर, डॉ समीर, सुरेंश सिंह, हैप्पी सिंह, दिव्य प्रकाश गोयल, राकेश माली, डॉ. गौरव गहलोत, मदन सुथार, जाहिद खान, मुकेश मीणा व निशांत शर्मा ने मौजूद रहे। पहले दिन शनिवार की रात कुछ रोमांचक मुकाबले हुए। इसमे श्री कानिवाड़ा बालाजी और अरावली वॉरियर के बीच मुकाबला हुआ। जिसमे कानीवाड़ा बालाजी टीम 38 रन से विजय रही और वही दूसरा मैच कोलर और बिशनगढ़ के बीच में खेला गया जिसमे कोलर की टीम 33 रन से विजय रही। जालोर इस खेल महाकुंभ प्रतियोगिता में जिले की कुल 32 टीम भाग लेंगी। इस दौरान लेहराराम सुंदेशा, वीरेंद्र सिंह, सुदर्शन व्यास, राहुल सोनी, पृथ्वीराज सिंह, भरत सुंदेशा, सुरेंद्र सिंह, ऊण नाहिद, अली प्रशांत, नितिन, राजू चौधरी, तरुण सिद्धावत, दिनेश कृपलानी, संजय सिद्धावत, आरिफ खोखर, आमिर खान, अश्लम खान, अनिल सुंदेशा, यागवेंद्र सिंह, आयुष बजाज व दिलीप भट्ट सहित बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे।


