भोपाल पुलिस ने शनिवार रात को 10 टीमें बनाकर शहर के विभिन्न इलाकों में चल रहे स्पा सेंटर्स पर छापा मारा। इस दौरान 15 स्पा सेंटर्स की जांच की गई। इनमें से चार स्पा सेंटर्स में अनैतिक कार्य करते हुए युवक-युवतियों को रंगे हाथ पकड़ा गया, जबकि 11 स्पा सेंटर्स बंद पाए गए। कार्रवाई में कुल 35 महिलाओं और 33 पुरुषों को हिरासत में लिया गया। इनमें से तीन महिलाएं नेपाल की रहने वाली हैं। हालांकि सभी आरोपियों को नोटिस देकर छोड़ दिया गया है। बागसेवनिया के ग्रीन वैली स्पा लाइन में पदस्थ एक आरक्षक का संरक्षण होने की बात कही है। हालांकि इसका संचालन एक महिला करती है। पुलिस अब इन दोनों की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) की जांच कर रही है। सभी आरोपियों को तीन थाना पुलिस को सौंपा क्राइम ब्रांच ने सभी 68 आरोपियों को एमपी नगर थाना, कमला नगर थाना और बागसेवनिया थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। बाग सेवनिया इलाके में चल रहे स्पा सेंटर में छापे के बाद दो पुलिसकर्मियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई है। पुलिस उनकी सीडीआर निकलवा रही है। स्पा सेंटर की आड़ में चला रहे थे सेक्स रैकेट क्राइम ब्रांच ने करीब 10 स्पा सेंटर पर रेड की। इनमें 5 ऐसे ठिकाने मिले, जहां स्पा सेंटर की आड़ में सैक्स रैकेट चलाया जा रहा था। रेड की भनक मिलते ही कुछ इलाकों में स्पा सेंटर संचालक भाग निकले, जिससे वहां कार्रवाई नहीं हो सकी। रेड के बाद पुलिस मिसरोद थाना क्षेत्र स्थित एक मॉल भी गई थी, लेकिन वहां सभी स्पा सेंटर बंद मिले। कहां-कितने आरोपी पकड़े गए इन सेंटरों पर हर उम्र की लड़कियां मिलती थी इन सेंटरों पर हर उम्र की लड़की मौजूद थी। ग्राहकों को पसंद कराने के लिए मोबाइल पर उनकी प्रोफाइल भेजी जाती थी। कई दलालों के मोबाइल में लड़कियों की प्रोफाइल मिली है। ग्राहकों को यह प्रोफाइल वॉट्सऐप सहित अन्य सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए भेजी जाती थी। पसंद आने पर ग्राहकों से मोटी रकम ऐंठी जाती थी। ग्राहकों के अपॉइंटमेंट ऑनलाइन होते थे। बाहर से भी बुलाई जा रहीं थी युवतियां इन सेंटर्स पर कई लड़कियां बाहर की मिली हैं। पुलिस को शक है, इनमें कई छात्राएं भी हो सकती हैं। लड़कियों के पते के आधार पर उनका रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। शुरुआती जांच में पता चला है, ग्राहक से मिलने वाली रकम में मोटा हिस्सा स्पा सेंटर संचालकों को जाता था। बाकी रकम लड़की और दलाल के हिस्से में आती थी। भोपाल के 41 स्पा सेंटर चिन्हित एसीपी मुख्तार कुरैशी ने बताया कि शहर में 41 स्पा सेंटर चिन्हित किए गए हैं। इन सभी में अनैतिक कार्य चलाए जाने की जानकारी मिली है। समय-समय पर क्राइम ब्रांच स्पा की आड़ में अनैतिक कार्य कराने वाले संचालकों पर कार्रवाई करेगी। बागसेविनया के ग्रीन वैली स्पा सेंटर को पुलिसकर्मी के संरक्षण में संचालित करने की बात सामने आई है। इसकी भी जांच कराई जा रही है।


