शराब के अवैध ठिकानों पर आबकारी अमले ने दी दबिश:सिवनी में 4 लाख 10 हजार कीमत की कच्ची शराब, महुआ लाहन सहित सामग्री जब्त

सिवनी जिले में आबकारी अमले ने रविवार को शराब के अवैध ठिकानों पर दबिश देकर 4 लाख 10 हजार कीमत की शराब सहित सामग्री जब्त की है। जिला सहायक आबकारी अधिकारी प्रणय श्रीवास्तव ने बताया कि आबकारी स्टाफ ने गोपालगंज क्षेत्र के ग्राम नएगांव के जंगल में अवैध कच्ची शराब के अड्डों पर छापामार कार्रवाई की है। जिसमें अवैध हाथ भट्टी कच्ची शराब बनाने के अड्डे नष्ट किए गए हैं और कच्ची शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाला महुआ लाहन भारी मात्रा में बरामद कर नष्ट किया गया है। ग्राम नएगांव में एक व्यक्ति के कब्जे से रबर के एक ट्यूब में अवैध कच्ची शराब बरामद कर जब्त भी की गई है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा कल आबकारी दक्षिण वृत्त सिवनी के अंतर्गत सीएम हेल्पलाइन पोर्टल में प्राप्त शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए 6 न्यायालयीन प्रकरण भी कायम किए गए हैं। इस प्रकार दो दिवस के कार्रवाई में आबकारी दक्षिण वृत्त सिवनी के अंतर्गत कुल 8 आपराधिक प्रकरण कायम किए गए हैं। इन प्रकरणों में आरोपी शुभम बघेल (23) आत्मज श्याम लाल निवासी जैतपुर थाना लखनवाड़ा, अंजलि बघेल (40) पत्नी राजकुमार बघेल निवासी जैतपुर थाना लखनवाड़ा, सुरेश उईके(55) आत्मज इंदर उईके निवासी नएगांव थाना कुरई, रेखा बाई नामने (35) पत्नी अजय निवासी ग्राम टिल्ली टोला थाना अरी, हेमलता वट्टी (35) पत्नी किशोर निवासी ग्राम टिल्ली टोला थाना अरी, रूप सिंह मर्सकोले (35) आत्मज सुंदर निवासी ग्राम टिल्ली टोला थाना अरी और राजाराम सनोडिया (32) आत्मज सकलू निवासी दत्तनी थाना लखनवाड़ा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया हैं। कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी प्रणय श्रीवास्तव,आबकारी उप निरीक्षक खुशबू प्रिया मरावी, मुख्य आरक्षक तीरथ सनोडिया,आरक्षक लेख सिंह,आनंद मरावी,मुकेश अहिरवार सहित अन्य आबकारी कर्मचारी शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *