नीमच में गुरु गोविंद सिंह का 359वां प्रकाश पर्व:नगर में भव्य शोभा और नगर कीर्तन यात्रा निकाली गई

नीमच में सिक्खों के10वें गुरु गोविंद सिंह के 359वां प्रकाश पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया है। इसी कड़ी में रविवार दोपहर को शहर के नगर पालिका कार्यालय के सामने स्थित गुरुद्वारे से एक साथ शोभा यात्रा और नगर कीर्तन यात्रा निकाली गई। यह नगर कीर्तन यात्रा गुरुद्वारे से शुरू होकर लायंस पार्क चौराहा, वीर पार्क रोड, जैन भवन रोड, भारत माता चौराहा, कमल चौक, फव्वारा चौक, नया बाजार, पुस्तक बाजार आदि प्रमुख इलाकों से होती हुई पुनः गुरुद्वारे पर संपन्न हुई। इस दौरान इस दौरान यात्रा का जगह-जगह पर सामाजिक संगठनों और प्रबुद्ध जनों ने पुष्प वर्षा स्वागत किया और यात्रा में शामिल लोगों का अभिनंदन किया। इस अवसर पर आकर्षक व सुसज्जित बस में सवार होकर बाबाजी की पालकी नगर भ्रमण पर निकली। इस दौरान वीर खालसा तरण पंजाब गतका पार्टी के हैरतंगेज करतब व फतेह बैंड भटिंडा पंजाब द्वारा सुंदर बैकपायपर के संगीत पर प्रस्तुतियां दी गई। जिन्हें देखने के लिए लोग बड़ी संख्या में जूटे। समाज की मातृ शक्ति नगर कीर्तन के रास्ते को अपने हाथों से झाड़ू लगाकर साफ करती हुई नजर आई। समाज को स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में सिख समाज के महिला पुरुष बच्चे सभी उत्साह के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *