छतरपुर में रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो नाबालिग लड़कों को एक लड़की सरेराह चप्पलों से पीट रही है। वीडियो कुछ दिन पुराना बताया जा रहा है। दोनों नाबालिग लड़कों ने लड़की को छेड़ा था, जिसके बाद राहगीरों ने दोनों को पकड़ लिया और फिर लड़की से चप्पलों से पिटवाया। पूरा मामला ईशानगर थाना क्षेत्र के ग्राम गहरवार के रेलवे ब्रज के पास का है। बीते दिनों एक लड़की स्कूल जा रही थी, तभी बाइक पर सवार दो नाबालिग लड़कों ने उसे छेड़ दिया। तभी वहां मौजूद लोगों ने यह देख दोनों नाबालिगों को पकड़ा, इसके बाद लड़की के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। दोनों लड़कों की लड़की ने चप्पलों से पिटाई की। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दोनों पक्षों ने नहीं की पुलिस से शिकायत वहीं, इस मामाले को लेकर ईसानगर थाना प्रभारी शैलेंद्र सक्सेना ने बताया कि इस मामले में थाने में अभी तक किसी ने कोई शिकायत नहीं की है। वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का पता लगा लिया जाएगा, उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


