बड़वानी के ग्राम तलून में रविवार से सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा की शुरुआत हुई। इसके पहले श्री कृष्ण मंदिर से सुबह 11 बजे निकाली कलश यात्रा। इस दौरान कलश यात्रा में छोटी बालिकाएं सिर पर कलश रखकर चल रही थी तो वहीं कथा के मुख्य यजमान शैलेंद्र शर्मा सहित परिजन सिर पर श्रीमद् भागवत कथा को रखते हुए कथा स्थल की ओर निकले। इस दौरान नगर में जगह-जगह कलश यात्रा पर पुष्पवर्षा करते हुए स्वागत किया गया। कथा को अपनी ओजस्वी वाणी से श्रद्धालुओं को कथा का रसपान करने वाले कथा वाचक पंडित मुकुंद आचार्य महाराज बग्गी में सवार होकर नगरवासियों को आशीर्वाद प्रदान कर रहे थे। इस अवसर पर बैंडबाजों के साथ बड़ी संख्या में लोगों के साथ महिलाओं ने भी कलश यात्रा में भाग लिया। संस्थापक ने कलश स्थापना और देव आह्वान के बाद कथा का शुभारंभ किया।


