सीधी में नाबालिग छात्रा से रेप, चार युवकों पर केस:प्रेमजाल में फंसाकर कई दिनों तक की गलत हरकत; आरोपियों की तलाश जारी

सीधी जिले में एक 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ चार युवकों ने गैंग रेप किया। जमोड़ी थाना क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पीड़िता सीधी शहर के एक स्कूल में पढ़ती है। लंबे समय तक किया रेप पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी ने पहले किशोरी को प्रेमजाल में फंसाकर उसका विश्वास जीता। उसने कई बार अकेले में पीड़िता के साथ रेप किया। बाद में उसने अपने तीन दोस्तों को भी इसमें शामिल कर लिया, जिन्होंने अलग-अलग दिनों में नाबालिग के साथ बारी-बारी से रेप किया। यह वारदात लंबे समय तक चलती रही, लेकिन डर और शर्म के कारण पीड़िता चुप रही। परिजनों ने बुधवार को की शिकायत जब यह मामला स्कूल प्रशासन के संज्ञान में आया, तो उन्होंने तुरंत पीड़िता के परिजनों को सूचित किया। परिजनों ने बुधवार को जमोड़ी थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए भारतीय दंड संहिता की धारा 376, 376(2)(n), 376(3), 506 और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और उसका बयान मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज किया जाएगा। आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस जमोड़ी थाना प्रभारी दिव्य प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि यह गंभीर मामला बुधवार को सामने आया है। पुलिस ने तुरंत एफआईआर दर्ज कर ली है और सभी चारों आरोपियों की तलाश की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन कर दबिश दी जा रही है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *