​​​​​​​MP दिनभर, 10 बड़ी खबरें:GRP कॉन्स्टेबल ने दिव्यांग को पीटा, निगमकर्मियों और दुकानदारों में लात-घूंसे चले, 700 किसानों पर केस

MP दिनभर में आज दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। दिनभर की 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, एमपी में आज, क्या रहा खास… 1. रेलवे स्टेशन पर दिव्यांग को जीआरपी आरक्षक ने पीटा उज्जैन के पास नागदा रेलवे स्टेशन पर दिव्यांग युवक को पीटने का वीडियो सामने आया है। दिव्यांग युवक को पीटने वाला कोई आम आदमी नहीं, जीआरपी नागदा का आरक्षक था। घटना का वीडियो एसी कोच में बैठे एक यात्री ने बनाया। जीआरपी एसपी ने आरक्षक को सस्पेंड कर दिया। घटना मंगलवार सुबह करीब 10 बजे की है। पढ़ें पूरी खबर 2. छात्रा को थप्पड़ मारने वाली अधिकारी को नोटिस
छतरपुर में सौंरा मंडल की नायब तहसीलदार ऋतु सिंघई ने एक छात्रा को थप्पड़ मार दिया। किसान की कॉलर पकड़ी। एक महिला से भी मारपीट के आरोप हैं। कलेक्टर पार्थ जायसवाल ने सिंघई को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। नोटिस में कहा गया है- आपका कृत्य मध्य प्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के विपरीत है। पढ़ें पूरी खबर 3. MP में सर्दी का दौर…भोपाल-इंदौर में पारा 9° से नीचे
हिमालयी क्षेत्र में 5 दिसंबर से नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव होने की संभावना है। मध्य प्रदेश में इसका असर अगले 2 दिन यानी, 6-7 दिसंबर को देखने को मिल सकता है। बर्फीली हवा आने से इंदौर, ग्वालियर, चंबल, उज्जैन और सागर संभाग में सबसे ज्यादा सर्दी रहेगी। पढ़ें पूरी खबर 4. इंदौर में निगमकर्मियों और दुकानदारों में लात-घूंसे चले
इंदौर में कनाड़िया रोड पर ठेले-गुमटी वालों को हटाने के दौरान विवाद हो गया, जो इतना बढ़ा कि नगर निगम के कर्मचारियों और ठेले वालों के बीच मारपीट हो गई। वहां उपस्थित लोगों ने बड़ी मुश्किल से मामला शांत किया। अब नगर निगम के कर्मचारी ठेले-गुमटी वालों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर पुलिस को आवेदन देने जा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर 5. सेंट्रल जीएसटी इंस्पेक्टर 20 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार सतना में लोकायुक्त रीवा की टीम ने सिविल लाइन तिराहे स्थित इनकम टैक्स कॉलोनी से सेंट्रल जीएसटी इंस्पेक्टर कुमार सौरभ को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। कार्रवाई उनके सरकारी आवास पर की गई, जहां टीम पहले से ही तैयार बैठी थी। पढ़ें पूरी खबर 6. खलघाट टोल पर आंदोलन, 700 लोगों पर केस दर्ज
मध्यप्रदेश के धार जिले के धामनोद स्थित खलघाट टोल प्लाजा पर सोमवार को हुए किसान आंदोलन के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। इस मामले में करीब 700 अज्ञात लोगों पर भी मामला दर्ज हुआ है। इनमें 17 किसान नामजद हैं। यह प्रदर्शन सोमवार (1 दिसंबर) को राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ मालवा निमाड़ प्रांत के कार्यकर्ताओं और किसानों की ओर से किया गया था। पढ़ें पूरी खबर 7. एग्जाम हॉल से कॉपी लेकर भागा ABVP नेता
जीवाजी विश्वविद्यालय की पोस्ट ग्रेजुएट परीक्षा के दौरान मुरैना के जौरा शासकीय पीजी कॉलेज में बुधवार को जमकर हंगामा हुआ। यहां एक परीक्षार्थी एग्जाम हॉल से कॉपी लेकर भागने लगा। ड्यूटी पर तैनात शिक्षकों ने उसे पकड़ लिया तो वह खुद को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का जिला संयोजक बताकर धमकाने लगा। पढ़ें पूरी खबर पॉजिटिव खबर
8. इंदौर पुलिस ने चालान काटने के बाद हेलमेट गिफ्ट किए इंदौर में लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को नवलखा चौराहे पर अभियान चलाते हुए पुलिस कमिश्नर ने युवा, बुजुर्ग और जरूरतमंद वाहन चालकों को हेलमेट दिए। इसके पहले सभी के डॉक्यूमेंट्स चेक किए गए। पढ़ें पूरी खबर खबर जरा हटके
9. इंदौर में एक साथ चार बच्चों का जन्म
इंदौर में धार रोड निवासी महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया है। इनमें तीन गर्ल हैं। यह डिलीवरी क्लॉथ मार्केट हॉस्पिटल में हुई है। सभी पूरी तरह स्वस्थ हैं। महिला का नाम शबाना मंसूरी है। डॉ. रितेश पालिया ने बताया चारों बच्चों का वजन कम है। तीन का वजन 1-1 किलो, जबकि एक बच्चे का वजन 750 ग्राम है। उन्हें एहतियात के तौर पर पीआईसीयू में रखा गया है। पढ़ें पूरी खबर कल का बिग इवेंट
10. बीजेपी-कांग्रेस दोनों के विधायकों को शिकारा उद्घाटन में बुलाया

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *