इंदौर की पूजा गर्ग को राष्ट्रीय पुरस्कार:विश्व दिव्यांगजन दिवस पर राष्ट्रपति ने किया सम्मानित; सीएम ने दी बधाई

विश्व दिव्यांगजन दिवस के मौके पर इंदौर को बुधवार को एक बड़ी उपलब्धि मिली। नई दिल्ली में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने इंदौर की बेटी, अंतरराष्ट्रीय पैरा-एथलीट, कैंसर सर्वाइवर और सामाजिक परिवर्तन की अग्रदूत पूजा गर्ग को प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार “Best Divyangjan (Locomotor Disability)” से सम्मानित किया। पूजा गर्ग ने कठिन चुनौतियों को अवसर में बदलते हुए वैश्विक स्तर पर अपने साहस, प्रतिभा और उत्कृष्ट प्रदर्शन से देश और मध्यप्रदेश का नाम रोशन किया है। उनका संघर्ष, जुझारूपन और समाज सेवा के प्रति समर्पण उन्हें युवाओं के लिए प्रेरणा का अद्वितीय उदाहरण बनाता है। सीएम ने भी पूजा को दी बधाई मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूजा गर्ग को वर्ष 2025 के लिए ‘श्रेष्ठ दिव्यांगजन’ पुरस्कार से सम्मानित होने पर बधाई दी। उन्होंने पूजा के उज्ज्वल भविष्य के लिए कामना की है। बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के मौके पर पैरा एथलीट पूजा गर्ग को नई दिल्ली में यह पुरस्कार दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इंदौर की बेटी पूजा ने नाथुला दर्रे पर तिरंगा फहराने वाली विश्व की पहली महिला होने की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। मध्यप्रदेश को उन पर गर्व है। राज्य सरकार खेलों और खिलाड़ियों को भरपूर प्रोत्साहन दे रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *