जयपुर में नाबालिग लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आया है। परिचित लड़कों ने धोखे से मिलने बुलाकर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किया। जयसिंहपुरा खोर थाने में नाबालिग पीड़िता के पिता ने चार लड़कों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज करवाया है। मामले की जांच ACP (आमेर) भोपाल सिंह भाटी कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि जयसिंहपुरा निवासी व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उनकी नाबालिग बेटी के साथ गैंगरेप की वारदात हुई है। आरोप है कि परिचित चार लड़कों ने अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। अप्रैल-2024 में मिलने के बहाने आरोपियों ने नाबालिग बेटी केा धोखे से बुलाया। नाबालिग बेटी के साथ डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया। नाबालिग बेटी के अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया गया। अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर जबरन शारीरिक संबंध बनाए गए है। ब्लैकमेलिंग के टॉर्चर से परेशान होकर नाबालिग पीड़िता ने परिजनों को आपबीती सुनाई। जयसिंहपुरा खोर थाने में नाबालिग पीड़िता के पिता ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने गैंगरेप और पोक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


