महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय के सम्बद्ध कॉलेज में अध्यनरत स्नातक फर्स्ट ईयर सेमेस्टर प्रथम के रेगुलर स्टूडेंट्स का डेटा ऑनलाइन अपलोड करना होगा। एक बार अपलोड के बाद इसमें संशोधन का ऑप्शन नहीं मिलेगा। साथ ही यूनिवर्सिटी प्रशासन ने फाइल अपलोड करने की डेट 12 जनवरी तक बढ़ा दी गई है। लॉगिन आईडी से अपलोड करना होगा परीक्षा नियंत्रक सुनील टेलर ने बताया-परीक्षा 2025 स्नातक फर्स्ट ईयर सेमेस्टर प्रथम के लिए रेगुलर स्टूडेंट का का संक्षिप्त डेटा सीएसवी फार्मेट में संबंधित महाविद्यालय की ओर से विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपने लॉगिन आई.डी. से अपलोड किया जाएगा। इस के लिए वेबसाइट पर दी गई सैंपल फाईल में डेटा भर कर अपलोड कर चेक कर सकते हैं। सैंपल फाईल में परीक्षार्थी का नाम एबीसी आईडी के अनुसार तथा पिता का नाम, माता का नाम एवं अन्य जानकारी सीनियर सेकेंडरी अंकतालिका के अनुसार भरनी होगी। रखें ये सावधानियां इनमें किसी भी प्रकार का अंतर होने पर परीक्षार्थी आवेदन पत्र नहीं भर सकेंगे। परीक्षार्थी का यूनिक मोबाइल नम्बर भरना भी अनिवार्य होगा। फाईल अपलोड करने एवं चैक करने के उपरान्त ही डेटा लॉक करें। लॉक करने के बाद ही महाविद्यालय के नियमित परीक्षार्थी परीक्षा आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। महाविद्यालय को आवंटित सीट्स से ज्यादा अभ्यर्थियों का डेटा अपलोड नहीं करना है। डेटा फाईल सावधानी पूर्वक भरनी होगी। किसी परीक्षार्थी का गलत डेटा अपलोड करने अथवा किसी परीक्षार्थी का नाम अपलोड होने से छूट जाने पर यदि परीक्षार्थी परीक्षा फॉर्म नहीं भर पाता है तो इसकी समस्त जिम्मेदारी महाविद्यालय की होगी। सही फाईल अपलोड करनी होगी और लॉक करने के बाद सीएसवी फाइल में संशोधन करने का विकल्प पोर्टल पर उपलब्ध नहीं होगा। पढें ये खबर भी… अजमेर में स्पीकर देवनानी ने की नए थाने की शुरुआत:बोले- इससे आमजन को राहत मिलेगी अजमेर शहर को नए पुलिस थाने की सौगात रविवार सुबह मिल गई है। विधानसभा अध्यक्ष व अजमेर-उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी ने पुरानी विश्राम स्थली स्थित एडीए भवन में हरिभाऊ उपाध्याय नगर (एचबीयू नगर) थाने का उद्घाटन किया। पूरी खबर पढ़ने के लिए करें क्लिक


