श्रद्धा भाव से हुई निशान साहिब के चोले की सेवा:गुरु गोबिंदसिंह जयंती पर कीर्तन दीवान कल, अमृतसर के रागी जत्थे आएंगे

गुरु गोबिंदसिंह जयंती के उपलक्ष्य में शहर के स्टेशन रोड स्थित गुरुद्वारा श्री गुरुसिंह सभा में आयोजन शुरू हो चुके हैं। शनिवार को अखंड पाठ शुरू हुए वहीं रविवार को निशान साहिब के चोले की सेवा की गई। गुरुद्वारे के सेवादारों ने श्रद्धा के साथ निशान साहिब का चोला बदला। गुरुद्वारे के सेवादार गुरविंद्रसिंह ने बताया कि गुरुद्वारे में सोमवार को होने वाले आयोजन के लिए रविवार को तैयारियां की जा रही हैं। लंगर के लिए सेवादारों को जिम्मेवारी दी गई है। बड़ी संख्या में गुरुद्वारा परिसर में श्रद्धालुओं के आगमन के मद्देनजर लंगर तैयार करने, लंगर वितरण सहित अन्य व्यवस्थाओं के लिए सेवादारों को जिम्मेदारियां दी गई है।
सोमवाार को गुरुद्वारा परिसर में कीर्तन दरबार सजाया जाएगा इसमें अमृतसर के रागी भाई सुखवंतजीत सिंह, रावला के भाई गुरमीत सिंह, भाई हरनेक सिंह, भाई नोनिहाल सिंह सहित कई रागी जत्थे गुरु महिमा का गान करेंगे ।
गुरुद्वारा परिसर में प्रधान जितेंद्र पाल सिंह कोचर के नेतृत्व में तैयारियों का जायजा लिया गया । इस अवसर पर सेवादार गुरविंदर सिंह, कमलजीत सिंह सूदन, परविंदर सिंह प्रीतम, जसवंत सिंह, नंद सिंह नंदू, राजविंदर सिंह राजा, बाबा राजपाल सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *