चौथ का बरवाड़ा कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खेल मैदान में चल रही शीतकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। फाइनल मुकाबले में जैद फाइटर ने बरवाड़ा 11 को हराकर बरवाड़ा प्रीमियर लीग का खिताब जीता। जिसके बाद उनका जोरदार सम्मान किया गया। इस दौरान पूरी प्रतियोगिता में अनुशासन के साथ-साथ पूरे मैच खेलने के लिए सभी टीमों को धन्यवाद दिया गया। फाइनल मुकाबले से पहले दोनों टीमों का आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया। जिसके बाद अतिथियों ने सभी खिलाड़ियों का परिचय करते हुए टॉस करवाया। टॉस जीतकर जेद फाइटर क्रिकेट क्लब में पहले बैटिंग चुनी। शुरू में ही रन आउट के रूप में टीम को तगड़ा झटका लगा, लेकिन इसके बाद शाहरुख की बेहतरीन पारी के चलते 134 रन 8 विकेट खोकर बनाए। इस दौरान रोहित कोली ने भी 30 रन की उपयोगी पारी खेली और जुबिन अरोड़ा ने 34 रन बनाए। बरवाड़ा 11 की ओर से सुमेर ने तीन विकेट चटकाए। जवाब में बरवाड़ा 11 की टीम 102 रनों पर ऑल आउट हो गई। बरवाड़ा जीत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट तीन विकेट ताहिर काजी ने लेते हुए मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता। इस दौरान अतिथि राकेश पहाड़िया, वार्ड पंच बाबूलाल सैनी, विनोद कुमार नागर, बाबू दिन तेली आदि ने विजेता टीम को 11000 एवं ट्रॉफी दी। साथ ही उपविजेता को ट्रॉफी के साथ-साथ 5100 की नगद राशि दी गई। इस दौरान सहयोग के लिए ग्राम पंचायत चौथ का बरवाड़ा और नलिनी फाउंडेशन के प्रतिनिधियों को भी सम्मानित किया गया। तहसीलदार ने कमेंट्री कर बढ़ाया खिलाड़ियों का हौंसला इस दौरान चौथ का बरवाड़ा तहसीलदार नीरज सिंह खुद खिलाड़ियों का हौसला बढ़ते हुए दिखाई दिए। उन्होंने पूरे मैच की अन्य साथी चेतन सिंह परिहार एवं शेख रियाजउर रहमान के साथ मैच की कमेंट्री की। उन्होंने बतौर खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में अपने खेल का प्रदर्शन भी दिखाया। इस दौरान खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए कस्बे वासियों ने उनका अभिनंदन भी किया।पहली बार स्कोर एवं पूरा मैच लाइव-टीम के प्रबंधक शाहरुख खान के बेहतरीन प्रयासों के चलते पूरा मैच मोबाइल पर लाइव दिखाया गया। साथ ही स्कोरिंग भी लगातार लाइव जारी रही। के चलते जो लोग मैदान में नहीं पहुंच पाए। उन्होंने मोबाइल पर ही लाइव पूरा मुकाबला देखा।


