बुरहानपुर मेले के समापन पर हुई छकड़ा रेस:एमपी-महाराष्ट्र के गांवों से 35 बैल-जोड़ी ने लिया हिस्सा, पाॅइंट्स के आधार पर मिला इनाम

बुरहानपुर में नेपानगर इलाके के धोतरपेट में रविवार को सात दिवसीय हनुमान जी के मेले का समापन हुआ। इस दौरान छगड़ा रेस का आयोजन किया गया। रेस में शामिल होने के लिए कई गांवों से करीब 35 बैलों की जोड़ी पहुंची। ये बैल दूधिया, गोलखेड़ा, रत्नापुर, मांजरोद, डवालीकला, घाघरला, बोरगांव, साजनी, परेठा, तुकईथड़ के अलावा महाराष्ट्र से भी आए थे। रेस देखने के लिए आसपास के गांवों से सैकड़ों की संख्या में लोग आए। पाॅइंट के आधार पर मिलता है इनाम
रेस में बैल स्पर्धा स्थल से करीब एक हजार मीटर तक दौड़े। रेस में विजेता बैल को इनाम पाॅइंट के आधार पर मिलता है और सबसे कम समय में दूरी को तय करने वाली बैल जोड़ी को विजेता माना जाता है। ये रेस रविवार शाम तक चली। कई खेलों का होता है आयोजन
हर साल धोतरपेट में हनुमान जी का सात दिवसीय मेला आयोजित होता है, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते है। मेले में कई खेलों का आयोजन भी किया जाता है। रविवार को मेले का समापन हुआ, इसी के साथ वॉलीबॉल सहित कई खेल प्रतियोगिताओं का समापन भी हुआ। इसके बाद छकड़ा रेस आयोजित हुई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *