तिल्दा पुलिस ने गांजा तस्कर को पकड़ा:2.770 किलो गांजा जब्त, एनडीपीएस एक्ट में हुई कार्रवाई, आरोपी को भेजा गया जेल

तिल्दा-नेवरा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 2 किलो 770 ग्राम गांजा और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई है। जब्त किए गए गांजे और वाहन की कुल कीमत 1 लाख 35 हजार रुपए आंकी गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गोलू देवार (25) निवासी वार्ड 15, तिल्दा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से करीब 45 हजार रुपए कीमत का 2 किलो 770 ग्राम गांजा बरामद किया है। इसके अतिरिक्त, गांजा परिवहन में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल (क्रमांक सीजी 04 एनजेड 9660) भी जब्त की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत 90 हजार रुपए है। पुलिस ने नाकेबंदी की, फिर आरोपी को पकड़ा थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा, निरीक्षक रमाकांत तिवारी ने बताया कि 2 दिसंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी। सूचना में बताया गया था कि एक बाइक चालक अवैध मादक पदार्थ लेकर तिल्दा की ओर आ रहा है। इस जानकारी के आधार पर तिल्दा नेवरा पुलिस ने तत्काल नाकेबंदी की और आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी गोलू देवार के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत की गई है, जिसके अंतर्गत तिल्दा पुलिस अवैध मादक पदार्थों के परिवहन और विक्रय पर लगातार कार्रवाई कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *