टीकमगढ़ में 82 साल के देहदानी को गार्ड ऑफ ऑनर:पार्थिव शरीर बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज सागर रवाना,डॉ. जैन बोले-इससे चिकित्सा अनुसंधान को मिलेगा फायदा

टीकमगढ़ में बुधवार को 82 साल देहदानी रघुवीर प्रसाद खरे को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उनके पार्थिव शरीर को बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज सागर भेजा गया, जहां उन्होंने मरणोपरांत देहदान किया था। बड़ागांव धसान निवासी रघुवीर प्रसाद खरे का बुधवार सुबह देहावसान हो गया। उन्होंने 29 जनवरी 2025 को बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज सागर में अपना देहदान संकल्पित किया था। तहसीलदार और पुलिस अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि उनके देहावसान की सूचना मिलते ही नगर के लोग अंतिम दर्शन के लिए एकत्र हो गए। प्रशासन को सूचित किया गया, जिसके बाद तहसीलदार और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की। पुलिस द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद, उनके पार्थिव शरीर को एक शासकीय वाहन से बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज सागर के लिए रवाना किया गया। नगर के लोगों ने ढोल-नगाड़ों के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी। ढोल-नगाड़ों के साथ दी गई अंतिम विदाई डॉ. प्रशांत जैन ने इस अवसर पर कहा कि देहदान महादान है। उन्होंने बताया कि रघुवीर प्रसाद खरे का शरीर जीवनकाल में लोगों के काम आया और अब मरणोपरांत भी चिकित्सा अनुसंधान और डॉक्टरों के प्रशिक्षण में सहायक होगा। उल्लेखनीय है कि इससे पहले टीकमगढ़ के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. हरि विष्णु अवस्थी ने भी देहदान किया था, जिनका पार्थिव शरीर दतिया मेडिकल कॉलेज भेजा गया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *