डिडौंरी विधायक मुख्यमंत्री जन कल्याणकारी शिविर में पहुंचे:निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन, बोले- अधिकारी कर रहे समस्या का समाधान

डिडौंरी के शहपुरा जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम पंचायत कंचनपुर, बाकी, करौंदी, बरगांव, बिलगांव में मुख्यमंत्री जनकल्याणकारी शिविर में रविवार को विधायक ओम प्रकाश धुर्वे पहुंचे। उन्होंने निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया और ग्रामीणों से चर्चा कर समस्याएं सुनी। विधायक बोले- प्रतिभाओं को निखारने के लिए खेल मैदान जरूरी शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने कंचनपुर रैयत में खेल मैदान और सड़क निर्माण सहित अन्य निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। विधायक ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से जिला प्रशासन के अधिकारी आपके द्वार तक आ कर समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए खेल मैदान जरूरी है। मनरेगा योजना से चेक डैम निर्माण से कराया जाएगा ताकि ग्राम में जल संरचना में सुधार आएगा। शिविर में जनपद अध्यक्ष प्रियंका आर्मो, बाबा ठाकुर, घनश्याम कच्छवाहा, एसडीएम ऐश्वर्य वर्मा सहित अधिकारी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *