लखीमपुर में खूंखार हुआ बाघ, युवक का चेहरा खा गया:लगातार दूसरे दिन अटैक; कल लड़के को जिंदा खा गया था

लखीमपुर खीरी में आदमखोर बाघ खूंखार हो गया है। 24 घंटे में दूसरी बार हमला किया। खेत में काम करने गए युवक को खींच ले गया। उसके चेहरे पर वार किया। चेहरा और कान खा गया। चीख सुनकर आस-पास काम कर रहे किसानों ने शोर मचाया। लाठी-डंडे लेकर दौड़े तो बाघ युवक को छोड़कर भाग गया। आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उसकी हालत गंभीर है। घटना तिकुनिया कोतवाली के बाबा पुरवा गांव की है। शनिवार को बाघ ने एक किशोर को मार डाला था। लखीमपुर में 6 महीने में बाघ के हमले में 6 लोगों की मौत हो चुकी है। 2 तस्वीरें देखिए … प्रधान पति मोहम्मद मियां ने बताया- युवक रोजली (45) रविवार सुबह 8 बजे खेतों की तरफ गया था, तभी बाघ ने हमला कर दिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक है। बाघ के हमले आए दिन हो रहे हैं। हम लोग दहशत में जी रहे हैं। लोगों का कहना है कि वन विभाग ने इलाके को डेंजर जोन घोषित किया है, लेकिन अब तक सावधानी के बोर्ड भी नहीं लगे हैं। वन विभाग सिर्फ खाना पूर्ति कर रहा है। कल युवक को खा गया था शनिवार को बाघ 14 साल के लड़के को खा गया था। वह पशुओं को चराने गया था, तभी बगल के खेत से बाघ निकला और युवक पर हमला कर दिया। गला दबोच कर 500 मीटर दूर जंगल में खींच ले गया। ग्रामीणों ने शोर मचाया तो बाघ लड़के को छोड़ कर भाग गया। बेटे की मौत की खबर सुनकर मां बेहोश हो गई। मृतक की पहचान पढ़ुआ थाना के परसराम (14) के रूप में हुई। पढ़ें पूरी खबर दो दिन पहले बाघ ने महिला पर किया था हमला शुक्रवार को मितौली थाना के कारीबरेड़ी गांव में गन्ने खेत में महिला पर बाघ ने हमला कर दिया। उसकी चीख सुनकर ग्रामीण पहुंचे। लाठी फटकार कर बाघ को भगाया। महिला को मितौली सीएचसी में भर्ती कराया गया है। —————————————————– ये भी खबर पढ़ें… ग्रामीणों ने तेंदुए को पीट-पीटकर मार डाला:महराजगंज में मस्जिद में घुसकर किया हमला, 4 लोग गंभीर रूप से घायल महराजंगज में ग्रामीणों ने तेंदुए को पीट-पीटकर मार डाला। वन विभाग ने 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। शनिवार सुबह करीब 8 बजे 4 ग्रामीणों पर तेंदुए ने हमला कर दिया। शोर सुनकर गांव के लोग पहुंचे और तेंदुए को जाल फेंक कर फंसा लिया। इसके बाद पीट-पीटकर मार डाला। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *