आईटीआई में साफ सफाई व्यवस्था नहीं
कोतमा। शासकीय आईटीआई में इन दिनो अव्यवस्थाओं का अम्बार लगा दिखाई देता है। देखा गया कि वाटर कूलर के पास गंदगी कूडा कचडा का अम्बार लगा है। वहीं आई टी आई परिसर में चारो ओर कूडा कचरा गंदगी फैली दिखाई दी। जिससे बच्चों के बीच बीमारी फैलने का अंदेशा है। अगर जिले के जिम्मेदार अधिकारी इस ओर समय रहते ध्यान नही दिए तो बच्चे तरह तरह की बीमारी से ग्रसित हो सकते है। इस ओर जिला प्रशासन को समय रहते ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है।


