अज्ञात कारणो से वृद्ध भिखारी की मौत नागरिको, पुलिस ने किया अंतिम संस्कार

अज्ञात कारणो से वृद्ध भिखारी की मौत नागरिको, पुलिस ने किया अंतिम संस्कार
अनूपपुर।
कोतवाली थाना क्षेत्र अनूपपुर अंतर्गत सामतपुर में तीन दिन पूर्व भिक्षा मांग कर जीवन यापन कर रहे 65 वर्षीय अज्ञात वृद्ध भिखारी की बीमारी के कारण मौत हो जाने पर पहचान के प्रयास करने पर पहचान ना होने से रविवार की दोपहर कोतवाली पुलिस एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सोननदी के तट पर स्थित मुक्तिधाम में दफनाकर अंतिम संस्कार किया। घटना के संबंध में कोतवाली थाना प्रभारी प्रवीण साहू ने बताया कि 3 जनवरी की सुबह अनूपपुर नगर के वार्ड क्रमांक 6 में दुर्गा चैधरी के घर के पास बने चबूतरे में एक अज्ञात वृद्ध जो लगभग 65 वर्ष उम्र के रहे जो विगत 10-15 वर्षों से अनूपपुर नगर एवं आसपास के क्षेत्रो में भिक्षा मांग कर जीवन यापन कर रहा था कि अचानक बीमारी के कारण मौत हो जाने की सूचना पर सहायक उपनिरीक्षक सुरेंद्र प्रताप सिंह ने जांच प्रारंभ करते हुए शव को जिला चिकित्सालय के शव फ्रीजर में रखाते हुये अज्ञात वृद्ध की कई माध्यमों से पहचान किए जाने का प्रयास किया गया किंतु तीन दिनों के मध्य पहचान नहीं हो पाने के कारण जिला अस्पताल अनूपपुर के ड्यूटी डॉक्टर से मृतक के शव का पी.एम. कराने बाद नगर के सोननदी के तट पर स्थित मुक्तिधाम में नगरपालिका अनूपपुर के सौजन्य से जेसीबी मशीन के माध्यम से गड्ढा कर पूरे हिंदू रिवाज से कफन, फूल-माला, अगरबत्ती अर्पित करते हुए सहायक उपनिरीक्षक सुरेंद्र प्रताप सिंह, अनूपपुर नगर के सामाजिक कार्यकर्ता शशिधर अग्रवाल, जेसीबी चालक गोपाल राठौर, शव वाहन चालक मूलचंद सिंह, जिला चिकित्सालय के कर्मचारी अजय कुमार, आनंदकुमार की उपस्थिति में अंतिम संस्कार कर अमृत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *