बंद घर का ताला तोड़कर 5 लाख की चोरी, केस दर्ज

रांची | सदर थाना क्षेत्र स्थित भाभा नगर में एक बंद घर का ताला तोड़कर 5 लाख की चोरी कर ली। पीड़ित उमेश्वर राय ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें पीड़ित ने बताया है कि 10 दिसंबर को ताला बंद कर वे अपने पैतृक गांव गए थे। 30 दिसंबर को लौटे तो पता चला कि मेन गेट के अलावा कमरे का ताला टूटा हुआ है। घर में सभी सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। आलमीरा में रखे सामान की जांच की तो पता चला कि सोने का चेन, ब्रासलेट, हार, झुमका, नोजपीन आैर चांदी के कई जेवरात गायब हैं। पीड़ित ने पुलिस को यह भी बताया कि उनके घर में ही एक रेंटर रहता था, जो बिना बताए चला गया है। फिलहाल, फोन करने पर भी वह कोई रिस्पांस नहीं कर रहा है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *