लैब टेक्नीशियन के पद पर अनुपम का चयन

रांची | रिम्स के एमआरयू विभाग में लैब टेक्नीशियन के एक पद के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। उक्त पद पर शुक्रवार को वॉक-इन-इंटरव्यू आयोजित की गई थी, इंटरव्यू के कुछ ही घंटों के भीतर परिणाम जारी कर दिए गए। लैब टेक्नीशियन के पद पर अनुपम किस्कू का चयन किया गया, जबकि पुष्पलता कुमारी को वेटलिस्ट में रखा गया है। अनुपम को 10 दिनों के भीतर रिम्स में रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है। बताते चले कि यह नियुक्ति रिम्स में चल रहे रिसर्च कार्य को लेकर किया गया है। यह 1 साल या अधिकतम रिसर्च अवधि का मान्य होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *